चक्रवाती तूफ़ान यास (Cyclone Yaas) क्या है जानें कहां-कहां होगा असर

चक्रवाती तूफ़ान यास (Cyclone Yaas) क्या है? चक्रवाती तूफ़ान यास कहां से आएगा? चक्रवाती तूफ़ान कैसे बनेगा? चक्रवाती तूफ़ान यास का असर कहां-कहां पर होगा? अभी हम ताउते तूफ़ान से पुरी तरह निकलने नही की एक नया चक्रवात तूफ़ान आने को तैयार है। यह तूफ़ान बंगाल की खाड़ी में बन रहा है जो आस-पास के क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

भारत मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवाती तूफ़ान यास को उत्तरी अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जो आने वाले दो-तीन दिनों में चक्रवाती तूफ़ान में बदल सकता है।

अनुमान लगाया जा रहा है की यह तूफ़ान 24 -29 मई तक चक्रवाती तूफ़ान यास का रुप ले सकता है। तो आइए जानते है इस चक्रवाती तूफ़ान यास (Cyclone Yaas) के बारें में,

What is Cyclone Yaas in Hindi

चक्रवाती तूफ़ान यास क्या है | What is Cyclone Yaas in Hindi

चक्रवाती तूफ़ान यास भी एक प्रकार का चक्रवाती तूफ़ान है। इस आने वाले तूफ़ान का नाम ‘यास’ ओमान ने रखा है। यह चक्रवाती तूफ़ान यास बहुत ही ख़तरनाक होने वाला है यह तूफ़ान अंडमान निकोबार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को प्रभावित करेगा।

यह पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। इन तूफ़ानों में हल्की बारिश होती है और तेज हवायें चलती है।Yaas तूफ़ान का मतलब ‘निराशा’ होता है।

चक्रवात (Cyclone) क्या होता है और कैसे बनता है | chakravati (Cyclone) Kya hota hai in Hindi

समुद्र के गरम इलाक़ों में मौसम की गर्मी से वहाँ की हवा गर्म होकर बहुत ज़्यादा कम वायु दाब का क्षेत्र बनाती है, ये गर्म हवा तेजी से ऊपर जाती है और ऊपर की नमी से मिलकर बादल बनाती है। फिर यह गर्म तेज हवा ऊपर से नीचे आती है जिससे यह हवा उस क्षेत्र में चारों तरफ़ घुमती है। फिर एक क्षेत्र में घनें बादलों और बिजली के साथ मुसलाधार बारिश आना शुरू हो जाता है। ये तेज घुमती हवा का व्यास हज़ारों किलोमीटर के बराबर होता है। इस तरह से चक्रवात तूफ़ान बनता है।

ये तूफ़ान मई और जून के महीने में आना सम्भावित है ज़्यादातर तूफ़ान बंगाल की खाड़ी से आते है। और कुछ तूफ़ान अरब सागर से आते है लेकिन अरब सागर क़े चक्रवाती तूफ़ान कमजोर होते है।

चक्रवात तूफ़ानों का नाम कैसे रखा जाता है।

चक्रवात तूफ़ानों का नाम रखने के पीछे एक खास प्रक्रिया होती है। इन चक्रवात तूफ़ानों का नाम दुनिया भर में फैले वॉर्निंग सेंटर के द्वारा रखा जाता है। इस दुनिया भर में 12 देश है जो ये फ़ैसला लेते है इन देशों का नाम इस प्रकार है जैसे – भारत, पाकिस्तान, मालदीव, बांग्लादेश, म्यांमार, ओमान, श्रीलंका, थाईलैंड, ईरान, कतर, साउदी अरब, UAE और यमन आदि।

अभी इन तूफ़ानों के नामों की लिस्ट 169 तैयार की गई है।

FAQ

चक्रवात तूफ़ानों का नाम क्यों रखा जाता है

जब भी समुद्र से कोई तूफ़ान आता है तो वह एक हफ़्ते या इससे अधिक होता है। जब एक से अधिक तूफ़ान आते है तो किसी भी तरह का confusion ना हो इसलिए इनके नाम रखे ज़ाते है।

चक्रवात तूफ़ान ताऊते का नाम किस देश ने रखा था।

म्यांमार

चक्रवात तूफ़ान ताऊते का मतलब क्या है या इसका अर्थ क्या है?

चक्रवात तूफ़ान ताऊते का मतलब है – “बहुत शोर मचाने वाली छिपकली”

चक्रवात तूफ़ान यास के बाद कौन सा तूफ़ान आएगा और इसका नाम क्या है।

इस तूफ़ान का नाम ‘गुलाब’ है इसे पाकिस्तान ने रखा है

चक्रवात तूफ़ान ताऊते में हवा की गती कितनी थी।

इस चक्रवात तूफ़ान ताऊते में हवा की गति 90 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी।

चक्रवात की आँख कितने प्रकार की होती है

चक्रवात की आँख तीन प्रकार की होती हैं
1. छोटी या मिनिस्क्यूल आँखे
2. मध्यम आँखें
3. बड़ी आँखें

अन्य भी पढ़ें –

Share जरूर करें

Leave a Comment